Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप पेइचिंग में आयोजित

December 16, 2024

चीन फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप पेइचिंग में आयोजित

China-France Strategic : चीनी विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विदेशी मामले पर सलाहकार इमैनुएल बोन के साथ 26वां चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप आयोजित किया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की समानताएं लागू करने और चीन-फ्रांस रणनीतिक सहयोग पर लंबे समय तक विचारों का आदान-प्रदान किया और व्यापक मतैक्य प्राप्त किये।

वांग यी ने कहा कि चीन फ्रांस के साथ द्विपक्षीय सम्बंधों के बढ़ने का रूझान मज़बूत करना चाहता है ताकि चीन फ्रांस सम्बंध हमेशा चीन-यूरोपीय संघ सम्बंधों के विकास में मार्गदर्शन दिखाएंगे और विश्व शांति व स्थिरता बढ़ाने की प्रगतिशील शक्ति बन जाएं।

वांग यी ने चार सूत्रीय सुझाव पेश किये, जिनमें रणनीतिक व दूरगामी दृष्टि से एक दूसरे को देखते हुए द्विपक्षीय सम्बंधों के अधिक सकारात्मक एजेंडा तैयार करना, व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना, चीन-फ्रांस सांस्कृतिक व पर्यटन वर्ष का सकारात्मक परिणाम बरकरार रखना और एक साथ बहुपक्षवाद की सुरक्षा करना शामिल है।

बोन ने कहा कि फ्रांस दोनों देशों की परंपरागत मित्रता और दो राष्ट्राध्यक्षों के पारस्परिक विश्वास को मूल्यवान समझता है। फ्रांस एक चीन सिद्धांत का पालन कर चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाएगा और उच्च स्तरीय आर्थिक व वित्तीय और सांस्कृतिक वार्तालाप का अच्छा आयोजन करेगा। फ्रांस चीन के साथ अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य बनाकर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

चीन यूरोपीय संघ व्यापार मुद्दे की चर्चा में वांग यी ने बल दिया कि व्यापार युद्ध से दोनों की हार होगी। उम्मीद है कि यूरोपीय संघ चीन के साथ आगे बढ़कर वार्ता से दोनों के लिए स्वीकार्य समाधान निकालेगा। बोन ने कहा कि फ्रांस व्यापार युद्ध का पक्षधर नहीं है और यूरोपीय संघ और चीन के सहयोग का मज़बूती से समर्थन करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें