Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

असमानता के उन्मूलन और विकास के अधिकार पर जिनेवा में चीन की पहल

March 15, 2026

असमानता के उन्मूलन और विकास के अधिकार पर जिनेवा में चीन की पहल

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, चीनी मानवाधिकार विकास सोसायटी ने 13 मार्च को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में “असमानता को ख़त्म करना और विकास के अधिकार की प्राप्ति को बढ़ावा देना” विषय पर एक सह-कार्यक्रम आयोजित किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चीन सहित विभिन्न देशों के मानवाधिकार विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित विशेषज्ञों ने वर्तमान वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय संकटों के संदर्भ में इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया कि किस प्रकार नवाचारपूर्ण दृष्टिकोणों के माध्यम से सभी के लिए विकास के अधिकार को साकार किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समान अवसर ही विकास के अधिकार की प्राप्ति का मूल आधार है।

विशेषज्ञों ने चीन की “वैश्विक विकास पहल” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल “समावेशिता और साझी समृद्धि” के सिद्धांत के माध्यम से समान विकास अधिकारों की अवधारणा को और अधिक गहराई प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग को और प्रबल करने, संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने तथा एक समावेशी, लचीली और टिकाऊ वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें