Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुलेपन के जरिए दुनिया को ज्यादा अवसर देता China

October 2, 2023

खुलेपन के जरिए दुनिया को ज्यादा अवसर देता China

खुलेपन बढ़ाने के चलते हाल के वर्षों में अधिकाधिक विदेशी लोग पढ़ने और काम करने के लिए चीन आए। वे चीन के विकास के साक्षी बने। इस साल से यूरोप और अमेरिका में बैंकिंग संकट आया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बोर्ड ने ब्याज दर बढ़ाई। वैश्विक भूराजनीतिक तनाव बिगड़ा रहा। इन कारणों से वैश्विक सीमा-पार निवेश में मंदी छाई है। इसके विपरीत कुछ विदेशी संगठनों ने चीन में अपना निवेश बढ़ाया।

हाल में एक फ्रांसीसी कंपनी ने चीन में अपना मुख्यालय स्थापित किया और हाइड्रोजन ऊर्जा परियोजना में अपनी पूंजी बढ़ाई। चीन स्थित कंपनी के महाप्रबंधक ने कहा कि चीन एक बहुत अहम बाजार है। कंपनी का मुख्यालय शांगहाई में स्थापित करना निवेश का महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी लगातार चीनी बाजार में अधिक नए हाइड्रोजन ऊर्जा उत्पाद लांच करेगी, ताकि चीन के चरम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और कार्बन तटस्थता का लक्ष्य हासिल करने में सहायता दी जा सके।

शांगहाई के अलावा, अधिकाधिक विदेशी कंपनियों ने चीन के मध्य और पश्चिमी इलाकों में निवेश बढ़ाया। हाल में चीन के निंगश्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश में छठा चीन-अरबी देश एक्सपो का आयोजन हुआ। हरित निम्न कार्बन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और चिकित्सा व स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों पर अरबी देशों की अधिक कंपनियों का ध्यान आकर्षित हुआ। सऊदी अरब की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी के संस्थापक ने कहा कि कंपनी चीन के साथ सहयोग की बड़ी निहित क्षमता बढ़ाएगी।

विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ चीनी कंपनियों ने विदेशों में अधिक पूंजी लगाई। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के अंत तक चीनी उद्यमों के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का स्टॉक 28 खरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो दुनिया के पहले स्थान पर है। चीनी कंपनियां दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। करीब 25 लाख लोगों को चीनी कंपनियों में रोजगार मिला। अब चीन उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ा रहा है और दुनिया को ज्यादा अवसर देगा। वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और विदेशी निवेशकों के लिए चीनी बाजार विशाल होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें