Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन “वैश्विक दक्षिण” में अपनी भूमिका निभा रहा है: मार्टिन जैक्स

November 14, 2025

चीन “वैश्विक दक्षिण” में अपनी भूमिका निभा रहा है: मार्टिन जैक्स

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटिश विद्वान मार्टिन जैक्स का तर्क है कि चीन न केवल “वैश्विक दक्षिण” में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, बल्कि विकास और सहायता का सबसे बड़ा स्रोत भी है। उनके अनुसार, एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है, जो चीन और “वैश्विक दक्षिण” पर केंद्रित है, जिसमें भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया शामिल हैं। जैक्स आगे कहते हैं कि चीन की अब तक की शासन-कुशलता दर्शाती है कि वह इस भूमिका को आत्मविश्वास और संतुलन के साथ निभा सकता है।

हाल ही में, चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ CGTN को दिए एक विशेष इन्टरव्यू में मार्टिन जैक्स ने कहा कि चीन प्रमुख योगदानकर्ता से कहीं बढ़कर है। यह सबसे बड़ा एकल योगदानकर्ता ही नहीं, विकास का सबसे बड़ा एकल स्रोत भी है। चीन “बेल्ट एंड रोड” आदि के माध्यम से सहायता का सबसे बड़ा एकल स्रोत है। यह असाधारण है क्योंकि “वैश्विक दक्षिण” की एकजुटता अब वास्तव में महत्वपूर्ण है, यह वैश्विक राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में प्रवेश कर रहा है।

मार्टिन जैक्स के विचार में, अब हम चीन और “वैश्विक दक्षिण” द्वारा संयुक्त रूप से गठित एक नई वैश्विक व्यवस्था के नवजात रूप को देख सकते हैं। इसका मतलब है चीन, भारत, इंडोनेशिया, और नाइजीरिया जैसे देश मिलकर एक बिल्कुल अलग अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को आकार देंगे। यह तथ्य कि चीन अपनी वर्तमान स्थिति तक पहुंच गया है, अपने आप में देश के शासन में चीन की उत्कृष्ट बुद्धिमत्ता का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें : Big Breaking: अली खामेनेई की अमेरिकी हमले में मौत, ईरानी मीडिया की पुष्टि 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें