Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन से आये बीजों को पाकिस्तान को सौंपा

February 9, 2023

चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन से आये बीजों को पाकिस्तान को सौंपा

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से पाकिस्तान के पौधों के बीजों की सफल वापसी के उपलक्ष्य में समारोह 8 फरवरी को इस्लामाबाद में आयोजित हुआ। पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास के अधिकारियों ने चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने वाले पौधों के बीजों को पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को सौंप दिया। बताया जाता है कि चीन और पाकिस्तान के सहयोग कार्यक्रम के ढाँचे में पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने देश के सात महत्वपूर्ण औषधीय पौधों के बीजों का चुनाव किया। ये बीज 5 जून, 2022 को चीन के शनचो-14 समानव अंतरिक्ष यान के साथ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, जो 6 महीनों की उड़ान के बाद 4 दिसंबर, 2022 को पृथ्वी पर वापस लौटे। पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने इन बीजों और सामान्य बीजों का साथ में रोपण किया और जीन, विकास की विशेषता, तत्व आदि पर तुलनात्मक अध्ययन किया।

पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष परियोजना मंत्री इकबाल ने समारोह में कहा कि जलवायु परिवर्तन से पाकिस्तान पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। चीन के साथ अंतरिक्ष प्रजनन करने से श्रेष्ठ बीजों का विकास होगा, जो जलवायु परिवर्तन के अनुरूप है। आशा है कि चीन के साथ वैज्ञानिक सहयोग करने से पाकिस्तान का प्रौद्योगिकी स्तर उन्नत होगा। पाकिस्तान स्थित अस्थाई चीनी कार्यवाहक फांग छुनश्युए ने कहा कि पाकिस्तान के पौधों के बीज पहली बार अंतरिक्ष में प्रवेश हुए, जो मील का पत्थर है। चीन पाकिस्तान के साथ कृषि, विज्ञान और नागरिक जीवन आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें