Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने कुल 31 लाख 89 हज़ार 5G बेस स्टेशन बनाए हैं

October 20, 2023

चीन ने कुल 31 लाख 89 हज़ार 5G बेस स्टेशन बनाए हैं

चीनी राज्य परिषद के समाचार कार्यालय ने 20 अक्तूबर को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में देश में उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी की विकास स्थिति से अवगत करवाया। 

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ चीक्वो ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी का विकास आम तौर पर स्थिर रहा, औद्योगिक संरचना का अनुकूलन जारी रहा, नई गतिज ऊर्जा और नए फायदे एकत्रित और मजबूत होते रहे, अभिनव विकास की जीवन शक्ति जारी होती रही, और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। 

सर्वप्रथम, औद्योगिक अर्थव्यवस्था बेहतरी की ओर लौट रही है। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के अतिरिक्त मूल्य में गत वर्ष की पहली तीन तिमाहियों की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और इस वर्ष की पहली छमाही की तुलना में वृद्धि दर में 0.2 प्रतिशत अंक की तेजी आई।

दूसरा, विनिर्माण उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का ठोस कदम उठाया गया। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, हाई-टेक विनिर्माण में निवेश में गत वर्ष की जनवरी से नवंबर तक की तुलना में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो विनिर्माण निवेश की तुलना में 5.1 प्रतिशत अधिक है। देश में डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया में तेजी लाई गयी, स्मार्ट फैक्ट्री निर्माण के पैमाने और स्तर के विस्तार और सुधार को बढ़ावा दिया गया, अब तक लगभग 10 हज़ार डिजिटल कार्यशालाएं और स्मार्ट फैक्ट्री बनाई गई हैं।

तीसरा, सूचना और संचार उद्योग लगातार विकास बनाए रखता है। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, दूरसंचार व्यवसाय के राजस्व में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और कुल कारोबार की मात्रा में साल 2022 की पहली तीन तिमाहियों की तुलना में 16.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके साथ ही, देश में नेटवर्क के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण जारी है। इस वर्ष सितंबर के अंत तक, देश भर में कुल 31 लाख 89 हज़ार 5G बेस स्टेशन बनाए गए हैं, गीगाबिट ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं की संख्या 14 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें