Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने उत्तर अमेरिका में कभी फेंटेनल का निर्यात नहीं कियाः चीनी राजकीय चिकित्सक उत्पाद प्राधिकरण

March 13, 2025

चीन ने उत्तर अमेरिका में कभी फेंटेनल का निर्यात नहीं कियाः चीनी राजकीय चिकित्सक उत्पाद प्राधिकरण

China: चीनी राजकीय चिकित्सक उत्पाद प्राधिकरण ने 12 मार्च को घोषणा की कि वर्ष 2024 में चीन में फेंटेनल की दवाइयों का निर्यात 12.3 किलोग्राम है ,जो मुख्य तौर पर दक्षिण कोरिया ,वियतनाम व फिलिपींस आदि देशों में निर्यातित किया गया। अब तक चीन ने कभी भी उत्तर अमेरिका में फेंटेनल का निर्यात नहीं किया।

हाल ही में चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा जारी चीन में फेंटेनल सम्बंधी पदार्थों के नियंत्रण श्वेत पत्र पर पूछे गये सवाल के जवाब में चीनी राजकीय चिकित्सक उत्पाद प्राधिकरण के प्रवक्ता ने उपरोक्त बात कही।

प्रवक्ता ने कहा कि क्लिनिकल इलाज में फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों का उपयोग दर्द दूर करने में किया जाता है। गैर चिकित्सक उपयोग से दवाई का दुरुपयोग और सार्वजनिक स्वास्थ्य सवाल तथा सामाजिक सवाल पैदा होता है। वर्ष 2024 में चीन में फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों के कच्चे पदार्थ के उत्पादन की मात्रा 100 किलोग्राम थी,जो घरेलू चिकित्सक उपयोग और निर्यात के लिए है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन में फेंटेनल सम्बंधी सभी दवाइयों को एनेस्थेटिक्स के प्रबंधन में शामिल कराया जाता है। दवा निगरानी विभाग फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों का सबसे सख्त प्रबंध करते हैं और निर्यात के लिए परमिट व्यवस्था लागू करता है। खास बात है कि चीन में फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों के निर्यात में अंतर्राष्ट्रीय पुष्टि व्यवस्था लागू है यानी आयातित देश के सम्बंधित विभाग द्वारा व्यापारिक वैधता की पुष्टि की जाने के बाद निर्यात परमिट जारी की जाती है। निगरानी विभागों और उद्यमों की समान कोशिशों से दवा निर्माण उद्यमों में गैरकानूनी रूप से फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों के उत्पादन व संचालन का मामला नहीं पाया गया और फेंटेनल सम्बंधी दवाइयों का उत्पादन उद्यमों से अवैध माध्यमों में प्रवेश करने का मामला भी नहीं पाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि चीनी राजकीय चिकित्सक उत्पाद प्राधिकरण फेंटेनल दवाइयों के उत्पादन व कारोबार और निर्यात का सख्त प्रबंधन व निगरानी जारी रखेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें