चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 26 दिसंबर को वर्ष 2024 सकल घरेलू उत्पादन मूल्य का संशोधित आंकड़ा जारी किया। अंतिम पुष्टि किए जाने के बाद वर्ष 2024 में चीन का जीडीपी 134.8 ख़रब 6 अरब 60 करोड़ युवान (लगभग 19.16 ट्रिल्यिन अमेरिकी डॉलर) दर्ज हुआ ,जो प्रारंभिक आंकड़े से 1 ख़रब 1 अरब 80 करोड़ युवान कम हो गया। अपरिवर्तित कीमतों के हिसाब से चीन की जीडीपी वृद्धि दर साल दर साल 5 प्रतिशत थी, जो प्रारंभिक आंकड़े के बराबर है।
जीडीपी राष्ट्रीय आर्थिक संचालन में एक केंद्रीय सूचकांक है, जो एक देश की आर्थिक स्थिति और विकास स्तर मापने का एक मानक है।
चीन की वार्षिक जीडीपी लेखांकन के दो चरणों से गुजरती है: प्रारंभिक गणना और अंतिम सत्यापन। अंतिम सत्यापन वार्षिक सांख्यिकीय आंकड़ों, अंतिम वित्तीय खातों और विभागीय प्रशासनिक रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...