Site icon Dainik Savera Times

चीन का आयात-निर्यात मेला (कैंटन फेयर) 2025: वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देने में चीन की भूमिका

इंटरनेशनल डेस्क : चीन आयात और निर्यात मेले का 137वां संस्करण, जिसे (कैंटन फेयर)  के नाम से भी जाना जाता है, चीन का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित व्यापार आयोजन है, यह मेला 15 अप्रैल से 5 मई 2025 तक क्वांग च्यो में आयोजित हो रहा है। यह मेला न केवल चीन की विदेशी व्यापार क्षमताओं का दर्पण है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देने में इसके निरंतर खुलेपन की भूमिका को भी उजागर करता है। जिसमें लगभग 31,000 कंपनियां भाग लेंगी। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 1.55 मिलियन वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसमें लगभग 74,000 बूथ होंगे, जिनमें लगभग 73,000 निर्यात के लिए और लगभग 1,600 आयात के लिए होंगे। यह मेला तीन चरणों में विभाजित किया जाएगा: पहला चरण उन्नत विनिर्माण पर केंद्रित होगा, दूसरा गुणवत्तापूर्ण घरेलू साज-सज्जा पर, और तीसरा चरण बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा देने वाले उत्पादों पर केंद्रित होगा, जिसमें 172 उत्पाद क्षेत्र शामिल होंगे। पिछले मेले की तुलना में भाग लेने वाली फर्मों की संख्या लगभग 900 अधिक है। यह आंकड़ा चीन के निर्यात नेटवर्क की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

इस वर्ष मेले में 1 मिलियन से अधिक नए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 4.5 लाख हरित और कम-कार्बन उत्पाद हैं। यह चीन की हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है और वैश्विक जलवायु लक्ष्यों में इसके योगदान को भी रेखांकित करता है। पहली बार, चीन के AI विकास की नवीनतम उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहले चरण में सेवा रोबोट के लिए एक विशेष क्षेत्र जोड़ा जाएगा।

1957 में स्थापित, कैंटन फेयर गुआंगज़ौ में साल में दो बार आयोजित किया जाता है। यह चीन में कई व्यापक अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोजनों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला है, और इसे चीन के विदेशी व्यापार के बैरोमीटर के रूप में सराहा गया है।

पिछले कुछ वर्षों में, चीन ने विदेशी व्यापार के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। 2024 में, चीन का कुल व्यापार 41.76 ट्रिलियन युआन (लगभग 5.8 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुँच गया, जो दुनिया के कुल व्यापार का 12% से अधिक है। कैंटन फेयर इस सफलता का एक प्रमुख उदाहरण है, जो 1957 से लगातार आयोजित हो रहा है और अब तक दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के व्यापारियों को आकर्षित कर चुका है।  

इस वर्ष के मेले में 25,000 से अधिक चीनी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे क्षेत्रों में नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

कैंटन फेयर, चीनी अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक साझेदारी के सिद्धांतों को बल देने का एक जीवंत उदाहरण है। चीन ने “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत 220 विदेशी कंपनियों को मेले में आमंत्रित किया, जिनमें से 144 कंपनियां BRI सदस्य देशों से थीं। यह पहल न केवल व्यापार के नए मार्ग खोल रही है, बल्कि विकासशील देशों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोड़ने में मदद कर रही है।

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने मेले के दौरे के दौरान कहा, “कैंटन फेयर चीन के उच्च-स्तरीय खुलेपन को दर्शाता है और वैश्विक व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

कैंटन फेयर 2025 चीन की “खुलेपन, सहयोग और साझा विकास” की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मेला न केवल चीनी उद्यमों के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है, बल्कि दुनिया भर के व्यापारिक साझेदारों के लिए नए अवसर भी खोलता है। चीन के निरंतर आर्थिक सुधारों और वैश्विक सहयोग के चलते, भविष्य में विश्व अर्थव्यवस्था को और भी अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। 

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version