China in Spring: हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने “वसंत में चीन”वैश्विक वार्तालाप पर विशेष कार्यक्रम तुर्की के अंकारा में आयोजित हुआ। सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने एक वीडियो संदेश भेजा। तुर्की स्थित चीनी राजदूत च्यांग शुएपिन, तुर्की चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष मेहमेट कोकोगलू समेत दोनों देशों के राजनीति, व्यापार व शोध जगत के मेहमानों और मीडिया के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया और चीन के गुणवत्ता विकास से विश्व को लाये गये नये मौके और चीन तुर्की सहयोग पर विचार-विमर्श किया।
शंग हाईशुंग ने कहा कि इस साल चीन के“दो सम्मेलन” में स्थिरता से व्यवस्थाओं के खुलेपन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के विस्तार पर बल दिया गया। चीन का विकास विश्व से अलग नहीं हो सकता, जबकि विश्व की समृद्धि को भी चीन की जरूरत है। वैश्विक चुनौतियों का कोई भी देश अकेले समाधान नहीं कर सकता।
शंग ने कहा कि सीएमजी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मिश्रित प्रसारण और वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन का लाभ उठाकर वैश्विक दोस्तों के साथ चीनी आधुनिकीकरण के विकास का अनुसर साझा करने को तैयार है। हम विश्व के साथ चीनी अनुभव और चीनी बुद्धिमत्ता साझा करेंगे। हम वैश्विक दोस्तों के साथ नये युग में चीनी वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार का मौका साझा करेंगे। हम वैश्विक दोस्तों के साथ विभिन्न संस्कृतियों के आदा-प्रदान का मौका साझा करेंगे।
कार्यक्रम के स्थल पर सीएमजी के डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम भविष्य की ओर दौड़ता चीन, चीनी अनिमेशन फिल्म ने चा 2 का प्रदर्शन किया गया। तुर्की रेडियो व टीवी ग्रुप समेत मुख्यधारा मीडिया ने इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

