Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोंगक्वानछुन मंच में चीन की नवाचार क्षमता दिखी

April 3, 2026

चोंगक्वानछुन मंच में चीन की नवाचार क्षमता दिखी

वर्ष 2026 चोंगक्वानछुन मंच का वार्षिक सम्मेलन कुछ दिन पहले चीन की राजधानी पेइचिंग में समाप्त हुआ। मंच का विषय तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का गहन एकीकरण था। 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों के हज़ार से ज्यादा मेहमानों ने इसमें भाग लिया।

चोंगक्वानछुन मंच के वार्षिक सम्मेलन के दौरान 560 से ज़्यादा अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां दिखाई गईं। इससे लोगों को भविष्य में उद्योग की समृद्ध जीवन शक्ति और अनंत आकर्षण महसूस करने का अवसर मिला।

एल्सेवियर के वैश्विक शैक्षणिक संबंधों के उपाध्यक्ष एंडर्स कार्लसन एआई की व्यापक मौजूदगी से बहुत प्रभावित हुए। वहीं, इतालवी कंपनी हैहे टेक्नोलॉजी इनोवेशन के अध्यक्ष और सह-संस्थापक विन्सेन्ज़ो लिपार्डी ने कहा कि चोंगक्वानछुन मंच बड़े अंतर्राष्ट्रीय असर वाली नवाचार की खिड़की बन गया है। इससे चीन में विकास की उपलब्धियां दिखाई देती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी डेटा समिति की अंतर्राष्ट्रीय डेटा नीति समिति के सह-अध्यक्ष हुसैन शेरिफ़ ने पहली बार चोक्वानछुन मंच में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीन ने उच्च स्तरीय नवाचार क्षमता और औद्योगिक शक्ति दिखाई। सभी तरह की नई विचारधारा के प्रति चीन खुला रवैया अपनाता है। खुलापन नवाचार का एकमात्र रास्ता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें