चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामले कार्यालय की प्रवक्ता चु फंगल्यान ने 27 अगस्त को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि चालू साल चीनी जनता का जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ है और जापान के कब्जे से थाईवान की बहाली की 80वीं वर्षगांठ भी है। 3 सितंबर को पेइचिंग में भव्य रूप से चीनी जनता का जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने आदि स्मृति गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें उपस्थित होने के लिए थाईवानी बंधुओं समेत विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के लिए चीनी राष्ट्र द्वारा लिखी गयी शानदार ऐतिहासिक काव्य में थाईवान बंधुओं समेत चीनी राष्ट्र ने इस के लिए भारी बलिदान किया और महत्वपूर्ण योगदान दिया। उम्मीद है कि दोनों तटों के बंधु इतिहास और शहीदों की याद कर महान देश-भक्त भावना और जापानी आक्रमण की प्रतिरोध भावना का प्रचार-प्रसार कर इतिहास से आगे बढ़ने की बुद्धि और शक्ति प्राप्त करेंगे और एकजुट होकर हाथों में हाथ मिलाकर मातृभूमि के पुनरेकीकरण का न्यायपूर्ण कार्य बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय पुनरोत्थान का बेहतर भविष्य रचेंगे।
सम्बंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 1931 से 1945 तक चीनी जनता ने कठोर और साहसी संघर्ष कर जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की महान विजय हासिल की और इस के साथ 50 साल तक जापानी सैन्यवाद के कब्जे में पड़ा थाईवान भी मातृभूमि की गोद में लौटा। मातृभूमि में थाईवान की वापसी थाईवानी बंधुओं समेत तमाम चीनी जनता की महान जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध विजय की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो दोनों तटों के बंधुओं के लिए एक साथ याद करने योग्य है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...