Site icon Dainik Savera Times

चीन वैश्विक व्यापार वृद्धि का एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति है:डब्ल्यूटीओ अर्थशास्त्री

हाल ही में, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुख्य अर्थशास्त्री राल्फ ओसा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था वैश्विक व्यापार वृद्धि का समर्थन करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक बन जाएगी।

डब्ल्यूटीओ द्वारा 10 अप्रैल को जारी नवीनतम रिपोर्ट से पता चला कि साल 2024 में वैश्विक माल व्यापार की मात्रा 2.6 प्रतिशत बढ़ जाएगी। विशेष रूप से, एशिया में माल व्यापार की मात्रा आयात पर 5.6 प्रतिशत और निर्यात पर 3.4 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

ओसा का मानना है कि चीन वैश्विक व्यापार वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन जाएगा। चीन द्वारा यूरोप में वीज़ा-मुक्त देशों का विस्तार और चीन के आउटबाउंड पर्यटन में निरंतर सुधार दोनों ही सेवाओं में वैश्विक व्यापार के विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल कारक हैं।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version