Site icon Dainik Savera Times

फिलिस्तीन-इजरायल टकराव पर चिंतित है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 अक्तूबर को वर्तमान फिलिस्तीन-इजरायल टक्कर पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन को तनाव और हिंसा बढ़ने पर चिंता है । चीन संबंधित पक्षों से संयम बनाए रखकर फौरन ही युद्ध विराम करने और नागरिकों की सुरक्षा करने की अपील करता है ताकि स्थिति और न बिगड़े ।
प्रवक्ता ने बताया कि फिलिस्तान-इजरायल की बार-बार टक्कर होने से जाहिर है कि शांतिपूर्ण प्रक्रिया का दीर्घकालिक निलंबन नहीं होना चाहिए ।दोनों पक्षों की टक्कर समाप्त करने का मूल रास्ता दो देशों की योजना लागू कर स्वतंत्र फिलिस्तीन देश की स्थापना है । अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फिलिस्तीन सवाल पर अधिक शक्ति लगाकर यथाशीघ्र ही दोनों पक्षों की शांति वार्ता बढ़ानी और चिरस्थाई शांति रास्ता निकालने की कोशिश करनी चाहिए । चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ इस के लिए निरंतर कोशिश करता रहेगा ।
ध्यान रहे फिलिस्तीन और इजरायल के बीच नये दौर की टक्कर से दोनों पक्षों के 400 से अधिक लोग मारे गये हैं । (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version