Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 में महत्वपूर्ण व सकारात्मक भूमिका अदा कर रहा है चीन

September 7, 2023

G20 में महत्वपूर्ण व सकारात्मक भूमिका अदा कर रहा है चीन

जी20 नेताओं का 18वां शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर को भारत में आयोजित होगा। हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीन और दक्षिण पूर्व एशिया अध्ययन केंद्र के निदेशक बी.आर.दीपक ने दिल्ली में सीएमजी के संवाददाता को इंटरव्यू देते हुए कहा कि विश्व में सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन लगातार जी20 का एक महत्वपूर्ण सदस्य है, और महत्वपूर्ण व सकारात्मक भूमिका अदा करता है। चाहे वह वैश्विक विकास और सहयोग को बढ़ावा देना हो, या विश्व शासन को बदलना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना हो, चीन का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

दीपक ने कहा कि हाल के कई वर्षों में चीन ने विकास के क्षेत्र में बड़ी प्रगति हासिल की है। चीन ने देश भर में ऐतिहासिक गरीबी उन्मूलन कार्य पूरा कर लिया है। अब चीन चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। यह विशाल विकासशील देशों के लिये न सिर्फ़ एक प्रोत्साहन है, बल्कि सीखने के योग्य भी है। उनके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पेश की गयी “हरे पहाड़ और साफ पानी तो सोने और चांदी के पहाड़ हैं” की अवधारणा के मार्गदर्शन से चीन ने पर्यावरण प्रशासन में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं और हमारे पृथ्वी की सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें