Site icon Dainik Savera Times

भारत के साथ संवाद बनाए रखकर लोगों की आवाजाही को सरल बनाने को तैयार है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

23 जुलाई को चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता पर एक संवाददाता के सवाल पर कि ‘भारत ने घोषणा की है कि 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिक पर्यटन वीज़ा का आवेदन कर भारत की यात्रा कर सकेंगे’। इसके प्रति चीन की क्या प्रतिक्रिया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने बताया कि हमने इस सकारात्मक कदम पर ध्यान दिया है। लोगों की आवाजाही में सरलता बढ़ाना विभिन्न पक्षों के समान हित में है। चीन भारत के साथ संपर्क और सलाह-मशविरा बनाए रखकर दोनों देशों के लोगें की आवाजाही में सरलता का स्तर निरंतर बढ़ाने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़े- कांशीराम की जयंती पर बोले राहुल गांधी, ‘बहुजन समाज के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी कांग्रेस’

Exit mobile version