Site icon Dainik Savera Times

तुर्की और सीरिया को राहत सामग्री पहुंचाने में तेजी ला रहा है चीन

चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता शू युथिंग ने 9 फरवरी को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय तुर्की और सीरिया में राहत सामग्री पहुंचाने में तेजी ला रहा है ताकि संबंधित सामग्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पहुंच सके। उन्होंने बताया कि अभी 220 टन गेहूं सीरिया जा रहा है और जल्द ही 3 हजार टन चावल और गेहूं भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि अब तक इस भूकंप में चीनी उद्यमों के श्रमिकों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में केवल कुछ उद्यमों के उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि चीन तुर्की और सीरिया में स्थित चीनी उद्यमों को सामाजिक जिम्मेदारी लेने और राहत कार्य में एक साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version