Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

China अभी भी है दुनिया की सबसे बड़ी विकास कहानी

January 18, 2023

China अभी भी है दुनिया की सबसे बड़ी विकास कहानी

चीनी राष्ट्रीय सांख्यि की ब्यूरो ने 17 जनवरी को 2022 राष्ट्रीय आर्थिक आंकड़े जारी किये। प्रारंभिक लेखांकन के अनुसार, पिछले साल चीन की जीडीपी करीब 1210.21 बिलियन युआन तक पहुंच गयी, जो पिछले साल की तुलना में3.0% की वृद्धि हुई। यह 2020 और 2021 में 100 ट्रिलियन युआन और 110 ट्रिलियन युआन के बाद है, चीन की जीडीपी फिर से एक नए स्तर पर पहुंच गई है, और 120 ट्रिलियन युआन से अधिक है।

अशांतभू-राजनीतिक स्थिति, विश्व अर्थव्यवस्था के जोखिम में वृद्धि, और घरेलू महामारी के प्रसार जैसे कई कारकों के प्रभाव के तहत, चीन की अर्थव्यवस्था भारी दबाव का सामना कर एक नये रिकॉर्ड पर आ पहुंची है, जो आसान बात नहीं है। वैश्विक दृष्टि कोण से, 2022 में चीन की अर्थव्यवस्था की 3% वृद्धि दर अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक है, जो मजबूत जीवन शक्ति को दर्शाती है। सामान्यतया, 2022 में चीन का आर्थिक संचालन “स्थिर प्रगति” था।

एक ओर, रोजगार और कीमतों की स्थिरता की उचित वृद्धि के आधार पर समग्र स्थिरता को बनाया रखा है। दूसरी ओर, चीन की उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने की गति आगे बढ़ रही है। नवाचार-विकास रणनीति के कार्यान्वयन के साथ, चीन की अर्थव्यवस्था पर नई नेतृत्व की ऊर्जा की प्रमुख भूमिका नजर आयी है। अभिनव प्रेरणा क्षमता ने चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास और एक नए विकास पैटर्न का निर्माण करने में मदद की है। अब चीन में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण ने एक नए चरण में प्रवेश किया है, अधिक आर्थिक जीवन शक्ति दिखायी जाती है।

वर्तमान में, घरेलू उड़ानें 2019 के 80 % से अधिक पर लौट आई हैं। पिछले साल के अंत में आयोजित केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने स्पष्ट रूप से कहा कि “आर्थिक संचालन के समग्र सुधार को बढ़ावा दें” और “स्थिरता पर जोर देकर स्थिरता में आगे प्रगति करें।” नए साल में, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय वातावरण अभी भी विकसित हो रहा है, वैश्विक आर्थिक विकास की गति अपर्याप्त है, और घरेलू आर्थिक सुधार की नींव पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं है, लेकिन लंबे समय से संचित भौगोलिक आधार, विशालबाजार, और सुधार और खुलेपन की निरंतर रिलीज के लाभ, समृद्धसमग्र नियंत्रण के अनुभवों के साथ, चीन की अर्थव्यवस्था नए साल में ज़रूर आगे विकसित हो सकेगी। जैसे मशहूर अंतरराष्ट्रीय उद्यमी और निवेशक, लार्सटेडवेट ने एक साक्षात्कार में कहा, “चीन अभी भी दुनिया में सबसे बड़ी विकासक हानी है।”

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें