Site icon Dainik Savera Times

सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने का प्रयास कर रहा है चीन

 

इस साल अप्रैल से चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो ने 12 प्रांतों व शहरों और 17 बंदरगाह शहरों में सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्रों ने वास्तविक स्थिति के अनुसार उचित कदम उठाए और व्यापक उपलब्धियां हासिल कीं।

इस साल जनवरी से जुलाई तक थ्येनचिन शहर में सीमा पार ई-कॉमर्स का बीटूबी निर्यात मूल्य 44 अरब 13 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 15.1 प्रतिशत अधिक है।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई तक निंगपो, शांगहाई और शनचन आदि बंदरगाहों में अंतर्राष्ट्रीय नेविगेशन जहाज संचालन (मूरिंग) लागत में लगभग 15 करोड़ युआन की कमी की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version