Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

“चीन-केन्या 2+2” संयुक्त प्रशिक्षण चीनी शिक्षा छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों ने चीन की यात्रा शुरू की

September 8, 2025

“चीन-केन्या 2+2” संयुक्त प्रशिक्षण चीनी शिक्षा छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों ने चीन की यात्रा शुरू की

हाल ही में नैरोबी विश्वविद्यालय (यूएनएन) के 2025 कन्फ्यूशियस कॉलेज छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ता अध्ययन के लिए चीन रवाना हुए। जो चीनी भाषा शिक्षा में 2+2 संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राप्त करने वाले केन्याई छात्रों का पहला समूह हैं। यूएनएन में दो साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे चीन के थ्येनचिन नॉर्मल यूनिवर्सिटी में अगले दो साल तक अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। स्नातक होने के बाद उन्हें दोहरी डिग्रियां प्राप्त होंगी और वे केन्या में स्थानीय चीनी भाषा शिक्षकों का पहला समूह बन जाएंगे जो शिक्षक सेवा आयोग की पंजीकरण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 

विदाई समारोह में, नैरोबी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक उपाध्यक्ष प्रोफेसर मालू ने केन्या में अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षा को बढ़ावा देने और चीन और केन्या के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुगम बनाने में कन्फ्यूशियस कॉलेज के उत्कृष्ट योगदान की काफी प्रशंसा की। उनका मानना ​​है कि कन्फ्यूशियस कॉलेज, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यालय और शिक्षा विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित स्थानीय चीनी भाषा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक आदर्श बन गया है।

केन्या स्थित चीनी दूतावास के प्रभारी डी’एफ़ेयर ज्यांग चीजोंग ने कहा कि “2+2” संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों के पहले समूह की चीन यात्रा दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति का प्रतीक है। दो वर्षों के बाद ये छात्र प्रमाणित पेशेवर चीनी भाषा शिक्षकों का पहला समूह बनेंगे, जो केन्याई युवाओं को चीनी भाषा सीखने के उनके सपने को साकार करने में मदद करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें