Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओस में चीन-लाओस युवा संवाद हुआ आयोजित

September 5, 2024

लाओस में चीन-लाओस युवा संवाद हुआ आयोजित

चीन-लाओस युवा संवाद, जिसका शीर्षक “युवा आदान-प्रदान को मजबूत करना और एक मैत्रीपूर्ण भविष्य का निर्माण करना” था, 4 सितंबर को लाओस की राजधानी वियनतियाने में लाओस राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। दोनों देशों के 80 से अधिक युवा, विद्वान और मीडिया प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।

संवाद में आए मेहमानों ने चीन और लाओस के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में युवा समूह द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया। वे साझा भविष्य वाले चीन-लाओस समुदाय की नई कार्ययोजना को लागू करने, मानविकी और सांस्कृतिक क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने, दोनों देशों के विश्वविद्यालयों और थिंक टैंकों के बीच सहयोग बढ़ाने और युवाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर आम सहमति पर पहुंचे।

चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के निदेशक तु चानयुआन ने संवाद बैठक में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के युवा अपनी मान्यताओं को मजबूत करेंगे और चीन और लाओस के बीच दीर्घकालिक मित्रता के रक्षक बनेंगे, एक साथ आगे बढ़ेंगे और चीन और लाओस के बीच व्यावहारिक सहयोग के निर्माता बनेंगे, आदान-प्रदान को मजबूत करेंगे और चीन और लाओस सभ्यताओं के बीच आपसी सीख के प्रचारक बनेंगे।

लाओस नेशनल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष देक्सानौराथ सेनेडुआंगडेथ ने भी दोनों देशों के युवाओं को आपसी समझ और मित्रता को लगातार बढ़ाने और लाओस और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें