Site icon Dainik Savera Times

चीन ने नये रिमोट सेसिंग उपग्रह प्रक्षेपित किये

स्थानीय समयानुसार 11 मई को 21 बजकर 27 मिनट पर चीन ने थाईयुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च-6 रोकेट से याओकान-40 02 समूह के उपग्रह को लांच किया। उपग्रह ने सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया और प्रक्षेपण कार्य को पूरी सफलता मिली। परिचय के अनुसार इन उपग्रहों का उपयोग विद्युत चुम्बकीय पर्यावरण का पता लगाने और संबंधित तकनीकी परीक्षणों के लिए किया जाएगा। यह लांगमार्च श्रृंखलात्मक वाहन रॉकेट की 574वीं उड़ान है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: एक्टर प्रकाश राज पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

Exit mobile version