Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने पाकिस्तान के उपग्रह ‘PRSC-EO1’ को अंतरिक्ष में लॉन्च किया

January 17, 2025

चीन ने पाकिस्तान के उपग्रह ‘PRSC-EO1’ को अंतरिक्ष में लॉन्च किया

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक पाकिस्तानी उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। जानकारी अनुसार ‘पीआरएससी-ईओ1’ नामक उपग्रह को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) ‘लॉन्ग मार्च-2डी’ वाहक रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया और सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। रॉकेट दो अन्य उपग्रहों ‘तियानलू-1’ और ‘लैंटन-1’ को भी अपने साथ ले गया था। यह प्रक्षेपण ‘लॉन्ग मार्च’ वाहक रॉकेट श्रृंखला से जुड़े 556वें उड़ान मिशन को चिह्न्ति करता है। चीन पिछले कुछ साल में पाकिस्तान के लिए उपग्रहों का प्रक्षेपण कर रहा है, जिससे अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके सदाबहार संबंध का विस्तार हो रहा है। पिछले साल चीन ने पाकिस्तान के लिए एक बहु-मिशन संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया था। 2018 में चीन ने दो पाकिस्तानी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया था। ‘पीआरएसएस-1’ पाकिस्तान का पहला ऑप्टिकल रिमोट सैंसिंग उपग्रह है और पाकटेस-1ए एक छोटा अवलोकन यान है।

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें