Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में अग्रणी देश है चीन : IEA

April 27, 2023

इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में अग्रणी देश है चीन : IEA

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने 26 अप्रैल को ” वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन आउटलुक 2023″ रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का अधिकांश हिस्सा चीन, यूरोप और अमेरिका के तीन प्रमुख बाजारों में केंद्रित है। उनमें से, चीन अग्रणी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल, दुनिया के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का 60 प्रतिशत चीन में था, और दुनिया के बेचे गए इलेक्ट्रिक वाहनों में से आधे से अधिक चीन में थे। गत वर्ष, यूरोप और अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 15 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, भारत और इंडोनेशिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तीन गुना से अधिक हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की वैश्विक बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत से बढ़कर 1करोड़ 40 लाख वाहनों तक पहुंच जाएगी, और समग्र ऑटोमोबाइल बाजार में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगी। वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में भारी परिवर्तन से ऊर्जा उद्योग पर गहराई से प्रभावित हुआ। साल 2030 तक, वाहनों के विद्युतीकरण से वैश्विक तेल की मांग कम से कम 50 लाख बैरल प्रति दिन कम हो जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, घोषित वैश्विक बैटरी उत्पादन परियोजनाएं साल 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। वर्ष 2022 में, चीन की बैटरी और घटक के निर्यात में दुनिया की हिस्सेदारी का 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सा था।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें