Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न पक्षों के साथ बेल्ट एंड रोड के गुणवत्ता निर्माण का नया स्वरूप खींचने की प्रतीक्षा में चीन : चीनी उपविदेश मंत्री

October 13, 2023

विभिन्न पक्षों के साथ बेल्ट एंड रोड के गुणवत्ता निर्माण का नया स्वरूप खींचने की प्रतीक्षा में चीन : चीनी उपविदेश मंत्री

तीसरा बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंच अगले हफ्ते आयोजित होने वाला है । शुक्रवार को चीनी उपविदेश मंत्री मा चाओशु ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि चीन इस शिखर मंच में विभिन्न पक्षों के साथ पिछले दस साल में बेल्ट एंड रोड के सह निर्माण के मूल्यवान अनुभवों का सिंहावलोकन करेगा और नये काल में उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड निर्माण की नया रूपरेखा खींचेगा और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए नया योगदान देगा ।

 अब तक 140 से अधिक देशों और 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस में भाग लेने की पुष्टि की है ,जिन में संबंधित देशों के नेता ,अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख ,मंत्री स्तरीय अधिकारी ,उद्योग व वाणिज्य जगत ,अनुसंधान संस्थानों व गैर सरकारी संगठनों समेत विभिन्न जगतों के व्यक्ति शामिल हैं ।पंजीकृत मेहमानों की संख्या 4 हजार को पार कर गयी है ।चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग उद्घाटन समारोह में भाग लेकर मुख्य भाषण देंगे और मेहमानों के लिए स्वागत भोज देंगे और द्विपक्षीय गतिविधियों में भी भाग लेंगे ।

माओ चाओ शु ने बताया कि इस शिखर मंच में एक अध्यक्ष वक्तव्य जारी होगा ।अनुमान है कि इस मंच में प्राप्त उपलब्धियां पिछले दो मंचों से अधिक होंगी ।यह मंच विश्व के विभिन्न देशों की एकता ,सहयोग व साझी जीत का सकारात्मक संकेत भेजेगा और विश्व में सकारात्मक ऊर्जा तथा स्थिरता डालेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें