चीन की आर्थिक वृद्धि दर दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में आगे रही। पिछले साल चीन में जीडीपी वर्ष 2022 की तुलना में 5.2 प्रतिशत अधिक रही। विश्व आर्थिक वृद्धि में चीन का योगदान 30 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद है। बढ़ती घरेलू मांग ने आर्थिक वृद्धि में सहायक की भूमिका निभाई। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में चीन के शहरों और कस्बों में रोजगार के 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार अवसर पैदा हुए,
जिससे पूर्व निर्धारित लक्ष्य हासिल हुआ। पूरे साल में शहरों और कस्बों में औसत बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत रही, जो वर्ष 2022 की तुलना में 0.4 फीसदी कम है। औद्योगिक और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी और अंतर्राष्ट्रीय वस्तुओं के दाम में कमी होने के चलते वर्ष 2023 में चीन में कीमतों की वृद्धि साल की शुरुआत के अनुमान से कम रही। सीपीआई वर्ष 2022 की तुलना में 0.2 प्रतिशत अधिक रही। चीन में सीपीआई लंबे समय तक स्थिर रहेगी।
विश्व आर्थिक और व्यापारिक वृद्धि धीमी होने और कुछ देशों द्वारा चीन पर दबाव डालने के बावजूद पिछले साल चीन के आयात-निर्यात में इजाफा कायम रहा। पूरे साल भर माल का आयात-निर्यात 417 खरब 60 अरब युआन रहा, जो वर्ष 2022 से 0.2 प्रतिशत अधिक है। साल के अंत तक विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब अमेरिकी डॉलर रहा। चीनी मुद्रा आरएमबी की विनिमय दर आम तौर पर स्थिर बनी रही।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

