Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने क्वांटम प्रत्यक्ष संचार में नई प्रगति की

June 2, 2025

चीन ने क्वांटम प्रत्यक्ष संचार में नई प्रगति की

पेइचिंग इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम इंफॉर्मेशन साइंस से मिली खबर के अनुसार चीन की अनुसंधान टीम ने हाल में लंबी दूरी, बड़े पैमाने पर स्केलेबल और पूरी तरह से जुड़े क्वांटम प्रत्यक्ष संचार की सैद्धांतिक रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके साथ चीनी अनुसंधान टीम ने 4 नोड्स के बीच 300 किमी. क्वांटम प्रत्यक्ष संचार नेटवर्क सफलतापूर्वक स्थापित किया। अनुसंधान का संबंधित परिणाम पत्रिका साइंस बुलेटिन में प्रकाशित हुआ है।

बताया जाता है कि चीन के शांगहाई च्याओथोंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर छन श्येनफंग और शांगहाई इलेक्ट्रिक पावर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली युआनह्वा की टीम ने पेइचिंग इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम इंफॉर्मेशन साइंस के उप प्रमुख व सिंघुआ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लोंग क्वीलू की टीम द्वारा प्रस्तुत क्वांटम प्रत्यक्ष संचार सिद्धांत के आधार पर आगे अनुसंधान किया। ताजा अनुसंधान में शोधकर्ताओं ने दोहरे पंप ऑप्टिकल पैरामीट्रिक डाउन कन्वर्ज़न तकनीक के प्रयोग से उच्च हस्तक्षेप विरोधी क्षमता के साथ क्वांटम उलझाव वितरण प्रणाली स्थापित की। प्रायोगिक परिणाम दर्शाता है कि संचार के बाद नोड्स के बीच साझा क्वांटम स्थिति की विश्वसनीयता 85 प्रतिशत से अधिक बनी रहती है। इससे लंबी दूरी के संचार में इस व्यवस्था की विश्वसनीयता का सत्यापन किया गया।

ध्यान रहे कि इस नेटवर्क प्रणाली की सफल स्थापना से क्वांटम संचार नेटवर्क के व्यावहारिक अनुप्रयोग के लिए महत्वपूर्ण आधार रखा गया। भविष्य में संबंधित तकनीक का प्रयोग सैन्य कमान, सरकारी संचार और वित्तीय लेनदेन में किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें