Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूती से बहाल हो रही चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था

May 7, 2023

मजबूती से बहाल हो रही चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था

प्रारंभिक गणना के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन का राष्ट्रीय समुद्री उत्पाद 23 खरब युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.1% की वृद्धि के साथ सकल घरेलू उत्पाद का 8.2% था। चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था मजबूती से बहाल हो रही है।
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा 6 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में घरेलू समुद्री जलीय उत्पाद उत्पादन में 4.4% की वृद्धि हुई; राष्ट्रीय समुद्री कच्चे तेल और समुद्री प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 3.8% और 6.5% की वृद्धि हुई; समुद्री माल की मात्रा में 8.3% की वृद्धि हुई और यात्रियों की संख्या में 87.8% की वृद्धि हुई; समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण निर्माण उद्योग द्वारा दिए गए आदेशों की मात्रा पिछले साल इसी अवधि का 4.2 गुना थी।
चीनी राष्ट्रीय समुद्री सूचना केंद्र के उप निदेशक छ्वी श्याओजियान के अनुसार, पहली तिमाही में पारंपरिक समुद्री उद्योग तेजी से विकसित हुआ, जिसने समुद्री अर्थव्यवस्था की स्थिर वसूली का समर्थन किया। समुद्री पर्यटन बाजार काफी हद तक बहाल हो गया है, और समुद्री यातायात में काफी वृद्धि हुई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें