Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री का लिया इंटरव्यू

April 20, 2024

चाइना मीडिया ग्रुप ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री का लिया इंटरव्यू

चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल में शांगहाई में श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने का इंटरव्यू लिया। इस मौके पर गुणवर्धने ने कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले साठ से अधिक सालों में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देश एक-दूसरे से घनिष्ठ दोस्त हैं। चीन ने विभिन्न चुनौतियों के मुकाबले में श्रीलंका को व्यापक मदद दी। वर्तमान यात्रा के दौरान मैंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात की। इससे हमें और विश्वास मिला है कि श्रीलंका और चीन के बीच मित्रता और सहयोग लगातार आगे बढ़ेगा।

गुणवर्धने ने शी चिनफिंग के हवाले से कहा कि भविष्य में हमारे सामने नयी चुनौतियां मौजूद हैं। दुनिया भी नयी चुनौती का सामना कर रही है। आधुनिकीकरण तेजी से बढ़ रहा है। श्रीलंका भी उत्पादन और सेवा उद्योगों का आधुनिकीकरण पूरा करना और तेज़ विकास करना चाहता है।

गुणवर्धने ने कहा कि शी चिनफिंग के साथ मुलाकात बहुत ही सुखद और गहन रही। शी चिनफिंग दुनिया में सबसे महान देश का नेतृत्व करते हैं। श्रीलंका चीन में मिली बड़ी प्रगति की प्रशंसा करता है, क्योंकि चीन के विकास से मानव जाति को फायदा मिला है।

गुणवर्धने ने आगे कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच संबंध दीर्घकालीन हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच मित्रवत आदान-प्रदान कायम रहता है। श्रीलंका चीन के विकास रास्ते को समझता है और कई बाधाओं को पार कर उसने चीन के साथ “राइस रबर समझौते” पर हस्ताक्षर किए। यह न सिर्फ़ एक समझौता है, बल्कि इसका प्रतीक है कि श्रीलंका और चीन ने आर्थिक विकास का नया अध्याय जोड़ा है।

गुणवर्धने ने यह भी कहा कि श्रीलंका हमेशा चीन का सम्मान करता है और चीन के साथ विकास करना चाहता है। चीन दृढ़ता से आतंकवाद विरोध और प्रभुसत्ता व अखंडता की रक्षा में श्रीलंका का समर्थन करता है। श्रीलंका चीन का आभारी है। विभिन्न देशों की अपनी-अपनी विशेषता है। अगर हम एकजुट होकर सहयोग करें, तो राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तीन वैश्विक पहलें साकार होंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें