Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप ने आईओसी के साथ वर्ष 2026—2032 ओलंपिक गेम्स के लॉन्ग फॉर्म समझौते पर हस्ताक्षर किये

November 9, 2025

चाइना मीडिया ग्रुप ने आईओसी के साथ वर्ष 2026—2032 ओलंपिक गेम्स के लॉन्ग फॉर्म समझौते पर हस्ताक्षर किये

इंटरनेशनल डेस्क: 15वें चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह के उद्घाटन समारोह के पूर्व चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 9 नवंबर को क्वांग चो शहर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ वर्ष 2026—2032 ओलंपिक खेल समारोह के लॉन्ग फोर्म समझौते पर हस्ताक्षर किये। सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग और आईओसी के अध्यक्ष किर्सटी कोवंट्री ने दोनों पक्षों की ओर समझौते पर हस्ताक्षर किये और सीएमजी के वर्ष 2026 मिलान शीतकालीन ओलंपिक के रिपोर्टिंग चिन्ह सार्वजनिक किए। आईओसी के आजीवन मानद अध्यक्ष थॉमस बाख इस गतिविधि में शामिल हुए।

शंन हाईशुंग ने इस रस्म पर भाषण देते हुए कहा कि ओलंपिक भावना मानव सभ्यता का एक महत्वपूर्ण भाग है और चीन द्वारा चीनी आधुनिकीकरण से शक्तिशाली देश निर्माण, राष्ट्रीय पुनरोत्थान के महान कार्य का लक्ष्य और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय की स्थापना बढ़ाने के दृष्टिकोण से मेल खाता है। सीएमजी चौतरफा तौर पर आईओसी के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।

सीएमजी महत्वपूर्ण खेलों की ब्रॉडकास्टिंग तथा खेल गतिविधि के आयोजन व प्रचार से ओलंपिक भावना तथा श्रेष्ठ चीनी परंपरागत संस्कृति को जोड़कर खेल शक्ति एवं स्वस्थ चीन निर्माण को मदद दे रहा है। सीएमजी विश्व भर में ओलंपिक खेल के समृद्ध विकास को बढ़ाता रहेगा।

कोवंट्री ने कहा कि 15वें चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन के समय आईओसी और सीएमजी के बीच लॉन्ग फोर्म समझौते पर हस्ताक्षर करने का बड़ा महत्व है, जिस का प्रतीक है कि दोनों पक्षों के सहयोग का नया अध्याय जोड़ा गया है। प्रतीक्षा है कि सीएमजी उच्च स्तरीय मैच ब्रॉडकास्टिंग तकनीक और शानदार रिपोर्टिंग के ज़रिये वैश्विक दर्शकों को ओलंपिक और खेल का असाधारण आकर्षण दिखाएगा।
ध्यान रहे इस समझौते से सीएमजी औपचारिक रूप से भावी दो शीतकालीन ओलंपिक और दो ग्रीष्म ओलंपिक के नये काल में चीन की मुख्य भूमि और मकाओ में एकमात्र ओलंपिक ब्रॉडकास्टिंग संस्थान बन गया।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें