Site icon Dainik Savera Times

चाइना मीडिया ग्रुप ने 2024 पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के साथ मैमोरेंडम पर किये हस्ताक्षर

23 अक्तूबर को चाइना मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष शन हाईशोंग ने पेरिस में वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टनगुएट के साथ सहयोग मैमोरेंडम पर हस्ताक्षर किये ।दोनों पक्षों ने पेरिस ओलंपिक के प्रचार ,संबंधित कार्यक्रमों के उत्पादन के बारे में सहयोग गहराने पर समानता बनायी ,जिस का प्रतीक है कि सीएमजी और पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने औपचारिक रूप से रणनीतिक सहयोग शुरू किया है ।

उस दिन फ्रांस की संस्कृति मंत्री रिमा अब्दुल मलक ने लोवर संग्रहालय में शन हाईशोंग से मुलाकात की ।उन्होंने सीएमजी और पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के सर्वांगीण सहयोग पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि फ्रांसीसी संस्कृति मंत्रालय और सीएमजी टीवी कार्यक्रम ,परंपरागत संस्कृति और डिजिटल कलात्मक रचना जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग चलाएंगे ।

शंग हाईशोंग ने कहा कि वर्ष 2024 में हम चीन-फ्रांस राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ की अगवानी करेंगे ।उम्मीद है कि दोनों पक्ष सहयोग मैमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने का मौके का लाभ उठाते हुए खेल ,संस्कृति ,शिक्षा ,फिल्म व टीवी समेत विभिन्न क्षेत्रों का आदान प्रदान बढ़ाएंगे और चीन-फ्रांस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए योगदान देंगे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version