Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप ने 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लिए थीम और लोगो का किया अनावरण

November 29, 2024

चाइना मीडिया ग्रुप ने 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लिए थीम और लोगो का किया अनावरण

29 नवंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) ने 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लिए थीम और लोगो का अनावरण किया। यह गाला चीन में सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक अवकाश, स्प्रिंग फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जाएगा, और इसका उद्देश्य दुनिया भर में चीनी समुदायों के साथ जश्न मनाना है। चीनी पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, 2025 सांप का वर्ष है। इस बार गाला का विषय “सांप के वर्ष में सहज और जीवंत” है।

गाला लोगो में दो चीनी अक्षर, “सी” हैं, जिन्हें कलात्मक तरीके से एक साथ प्रदर्शित किया गया है। प्राचीन चीनी संस्कृति में, “सी” नकारात्मक ऊर्जा को छिपाते हुए सकारात्मक ऊर्जा की मुक्ति का प्रतीक है। 

इसके अतिरिक्त, लोगो को चीनी सजावट वस्तु“रू यी ”जैसा दिखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो चीन में सौभाग्य का पारंपरिक प्रतीक है। यह डिज़ाइन घर और देश दोनों के लिए शुभकामनाएँ देता है और चीनी राष्ट्र की जीवंत भावना को दर्शाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें