Site icon Dainik Savera Times

चाइना मीडिया ग्रुप चीन-अमेरिका राष्ट्रपतियों की मुलाकात और एपेक सम्मेलन की करेगा रिपोर्टिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 14 से 17 नवंबर तक चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच होने वाली मुलाकात के लिए सैन फ्रांसिस्को जाएंगे और एपेक नेताओं के 30वें अनौपचारिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसकी रिपोर्टिंग के लिए चाइना मीडिया ग्रुप के 180 से अधिक संवाददाता सैन फ्रांसिस्को पहुंच चुके हैं और रिपोर्टिंग कार्य पूरी तरह से शुरू हो चुका है। सीएमजी रेडियो, टीवी और न्यू मीडिया के जरिए 68 भाषाओं में मुलाकात और सम्मेलन का प्रसारण करेगा और सक्रियता से चीन की आवाज प्रसारित करेगा।

सीएमजी ने सैन फ्रांसिस्को स्थित एपेक सम्मेलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में करीब 100 वर्ग मीटर स्टूडियो और कार्यक्षेत्र स्थापित किए हैं। सीएमजी 5जी प्लस 4के/8के प्लस एआई तकनीक से एपेक सम्मेलन का समय पर और व्यापक तौर पर रिपोर्टिंग करेगा।

इसके अलावा, लोगों के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने के लिए सीएमजी अमेरिका में कई गैरसरकारी मित्रवत आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version