Site icon Dainik Savera Times

वियतनाम में चाइना मीडिया ग्रुप के उत्कृष्ट कार्यक्रमों का प्रदर्शन शुरू

screened in Vietnam

screened in Vietnam

Screened In Vietnam : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वियतनाम यात्रा से पहले 11 अप्रैल को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के उत्कृष्ट कार्यक्रमों का प्रदर्शन वियतनाम की राजधानी हनोई में शुरू हुआ। शी चिनफिंग के सांस्कृतिक भाव समेत सीएमजी के 8 श्रेष्ठ कार्यक्रम वियतनाम के मुख्यधारा मीडिया में प्रसारित होंगे।
परिचय के अनुसार सीएमजी के 8 श्रेष्ठ कार्यक्रम विविध दृष्टि से चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के रंग-बिरंगे दृश्यों का जीवंत प्रतिबिंब करते हैं और विशाल व गहरी चीनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हैं। इन कार्यक्रमों से वियतनामी दर्शक राष्ट्रपति शी की शोभा महसूस करेंगे, चीन सरकार के गरीबी उन्मूलन के अनुभव का पता लगाएंगे और नये युग में चीन और चीनी संस्कृति के विशिष्ट आकर्षण की अनुभूति करेंगे।
स्थानीय लोगों ने इस प्रदर्शन गतिविधि पर बड़ा उत्साह दिखाया। वियतनामी दर्शक हेलेना ने मीडिया को बताया कि वे चीनी वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार पर खास ध्यान देती हैं। प्रतीक्षा है कि सीएमजी के कार्यक्रमों से चीन के गुणवत्ता विकास पर अधिक जानकारी प्राप्त होगी। दर्शक हाना ने विश्वास जताया कि इन कार्यक्रमों से दर्शक गहराई से चीन के विभिन्न क्षेत्रों की रीति रिवाज की जानकारी प्राप्त करेंगे।
सीएमजी उत्कृष्त कार्यक्रमों का प्रदर्शन इस जून के अंत तक चलेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version