Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन “ब्रांड बड़े देश” से “ब्रांड शक्तिशाली देश” की ओर अग्रसर

May 5, 2023

चीन “ब्रांड बड़े देश” से “ब्रांड शक्तिशाली देश” की ओर अग्रसर

10 मई को इस वर्ष चीन का 7वां “चीन ब्रांड दिवस” ​​है। 7 से 9 मई तक चीन की राजधानी पेइचिंग में 7वां चाइना ब्रांड डेवलपमेंट फोरम आयोजित किया जाएगा, जिसका विषय चीनी शैली का आधुनिकरण ब्रांड निर्माण है। गत वर्ष अक्तूबर में आयोजित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च गुणवत्ता वाला विकास एक आधुनिक समाजवादी देश के सर्वांगीण निर्माण का प्राथमिक कार्य है, ब्रांड उच्च गुणवत्ता वाले विकास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है और बेहतर जीवन के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रांड निर्माण को मजबूत करना एक महत्वपूर्ण तरीका है। चीन ब्रांड विकास को बहुत महत्व देता है और ब्रांड विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतियां, योजनाएं आदि जारी किए हैं।

इस वर्ष फरवरी में चीन ने प्रस्ताव दिया कि विकास को बढ़ावा देने की नींव को गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए स्थानांतरित किया जाना चाहिए। चीनी निर्माण से चीनी रचना, चीनी गति से चीनी गुणवत्ता, और चीनी उत्पादों से चीनी ब्रांडों में परिवर्तन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। चीन के स्वतंत्र ब्रांडों के उदय के साथ, ट्रेडमार्क और बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जनता की जागरूकता में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जो गुणवत्ता और ब्रांड शक्तिशाली देश की नींव प्रदान करता है।

आकड़ों के अनुसार, साल 2017 में चीन में आविष्कार पेटेंट आवेदनों की संख्या 13.82 लाख थी, और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट आवेदनों की संख्या 48,800 तक पहुंच गई, जो जापान को पार कर दुनिया में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, साल 2021 के अंत तक, चीन ने दुनिया के अग्रणी 5,000 ब्रांडों में से 408 का योगदान दिया, जिसका कुल मूल्य 16 खरब अमेरिकी डॉलर था। हाल के वर्षों में, तकनीकी नवाचार, ब्रांड निर्माण, नई खपत और नए व्यापार प्रारूपों को सख्ती से बढ़ावा देने की स्थिति में, अधिक से अधिक चीनी कंपनियां सक्रिय रूप से चीनी ब्रांडों के उदय की मदद से चीन “ब्रांड बड़े देश” से “ब्रांड शक्तिशाली देश” की ओर अग्रसर है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें