Site icon Dainik Savera Times

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन-नेपाल सीमा व्यापार में तेजी

China Nepal Border

China Nepal Border

इंटरनेशनल डेस्क: 7 मई को शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थित सीमा निरीक्षण केंद्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 1 से 5 मई तक, राष्ट्रीय स्तर पर मई दिवस की छुट्टियों में, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश और नेपाल के बीच कई सीमा चौकियों और व्यापार केंद्रों पर यात्री यातायात तेज रहा, जो सीमा व्यापार और लोगों के बीच आदान-प्रदान में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है।

इनमें से, शिगात्से शहर में की चीलोंग काउंटी में स्थित चीलोंग बंदरगाह पर वर्ष की पहली छमाही में आवागमन यातायात में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। चीलोंग आव्रजन निरीक्षण केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 1 मई से 4 मई की दोपहर 12 बजे तक, चीलोंग बंदरगाह से 2,500 से अधिक लोगों और 300 से अधिक वाहनों ने सीमा पार किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमशः 8.59 प्रतिशत और 10.97 प्रतिशत की वृद्धि है।

बता दें कि चीन-नेपाल सीमा पर सबसे बड़े भूमि बंदरगाह के रूप में, चीलोंग बंदरगाह दोनों देशों के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। हाल के वर्षों में, इसके बुनियादी ढांचे का लगातार उन्नयन किया गया है और सीमा शुल्क निकासी की दक्षता में लगातार सुधार हो रहा है। इसके अलावा, मई दिवस की छुट्टियों के दौरान, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के अन्य बंदरगाहों और सीमा व्यापार केंद्रों पर भी सीमा शुल्क निकासी सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

5 मई को शाम 7 बजे तक, शिगात्से शहर की चोंगपा काउंटी में स्थित लिज़ी बंदरगाह से 552 लोगों और 4 वाहनों का आवागमन हुआ। यह बंदरगाह हाल के वर्षों में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में खोले गए महत्वपूर्ण नए बंदरगाहों में से एक है, जो पश्चिमी सीमा क्षेत्र में चीन और नेपाल के बीच आदान-प्रदान को और सुगम बनाता है। वहीं, इसी अवधि के दौरान, शिगात्से शहर में छनथांग पारंपरिक सीमा व्यापार केंद्र से 210 लोगों का प्रवेश-निकास हुआ।

यह सीमा व्यापार केंद्र मुख्य रूप से चीनी और नेपाली सीमा निवासियों के बीच आपसी व्यापार की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें कृषि और पशुधन उत्पाद, हस्तशिल्प और औषधीय जड़ी-बूटियाँ शामिल हैं। उधर, फुलान आव्रजन निरीक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई से 5 मई तक रात 8 बजे के बीच, फुलान बंदरगाह से 160 से अधिक लोगों ने प्रवेश किया और बाहर निकले। यह बंदरगाह शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के आली प्रिफेक्चर की फुलान काउंटी में स्थित है, जिसका लंबा इतिहास है और यह चीन व नेपाल के बीच पारंपरिक व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version