Site icon Dainik Savera Times

2026 में शुरू हो रहा है चीन का नया दौर

China new era 2026

China new era 2026

इंटरनेशनल डेस्क : 2026 में चीन का नया दौर शुरू हो रहा है।15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) अब असल में रोल आउट हो रही है। ये वो प्लान है जो चीन को सिर्फ तेजी से आगे बढ़ाने नहीं,बल्कि स्मार्ट,मजबूत और टिकाऊ तरीके से दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने का रोडमैप देता है। यह साल उच्च गुणवत्ता वाला विकास के जरिए चीनी आधुनिकीकरण को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला है।

क्यों है ये प्लान इतना खास?

पिछली योजनाओं में चीन ने तेज ग्रोथ, फैक्टरियां, एक्सपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया था। अब 2026 से फोकस बदल रहा है अब सिर्फ कितना बड़ा नहीं, बल्कि कितना बेहतर मायने रखता है। दुनिया में टेक्नोलॉजी वॉर, ट्रेड टेंशन और पर्यावरण की चुनौतियां बढ़ गई हैं तो चीन खुद को पूरी तरह आत्मनिर्भर और तैयार रखना चाहता है।

मुख्य लक्ष्य क्या-क्या हैं?

टेक्नोलॉजी में नंबर 1 बनना
चीन अब चिप्स, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और 6G जैसी हाई-टेक चीजों में खुद पर निर्भर होना चाहता है। बाहर से रोक-टोक आए तो भी रुकना नहीं। 2026 से रिसर्च, नए लैब्स और कंपनियों पर भारी निवेश होगा। इसे कहते हैं नई क्वालिटी प्रोडक्टिव फोर्सेस मतलब नई टेक से नई ताकत बनाना है।

अपने लोगों की ताकत बढ़ाना
अब एक्सपोर्ट से ज्यादा घरेलू बाजार पर जोर है। चीनी लोग ज्यादा कमाएं, ज्यादा खर्च करें, अच्छी सर्विसेज लें। आम आदमी की जिंदगी बेहतर हो अच्छी नौकरियां, बेहतर सैलरी, शिक्षा, हेल्थकेयर और सोशल सिक्योरिटी। शहर-गांव का फर्क कम हो। आमदनी का बंटवारा ठीक हो।

ग्रीन और क्लीन डेवलपमेंट
कार्बन कम करना, इलेक्ट्रिक कारें, सोलर-विंड एनर्जी, हाइड्रोजन और फ्यूजन जैसी नई एनर्जी पर तेज रफ्तार से काम करना है। फैक्टरियां साफ-सुथरी होंगी।शहर हरे-भरे बनेंगे। पर्यावरण बचाना अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि जरूरत है।

चीन और लाओस के राजाध्यक्षों ने मिलकर “चीन-लाओस मैत्री वर्ष” शुरू करने का ऐलान किया

इंडस्ट्री को मॉडर्न बनाना
पुरानी इंडस्ट्रीज को अपग्रेड करना है।नई इंडस्ट्रीज जैसे न्यू एनर्जी, न्यू मैटेरियल्स, एयरोस्पेस, लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी (ड्रोन वाली)को बढ़ाना है। मैन्युफैक्चरिंग को और स्मार्ट, ग्रीन और हाई-वैल्यू बनाना है।

सुरक्षा और विकास साथ-साथ
इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ फूड सिक्योरिटी, एनर्जी सिक्योरिटी, नेशनल सिक्योरिटी सब मजबूत हो। दुनिया में जो अनिश्चितता है, उसके बीच चीन खुद को अंदर से इतना मजबूत बनाएगा कि कोई हिला न सके।

2026 में क्या होगा?
मार्च 2026 में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस से ये प्लान फाइनल अप्रूव होगा। उसके बाद सरकार, प्रांत, कंपनियां सब इसी के मुताबिक काम शुरू करेंगे। आम चीनी के लिए मतलब बेहतर जॉब्स, ज्यादा कमाई,स्मार्ट सिटी,अच्छी हेल्थ सर्विसेज और क्लीन हवा-पानी उपलब्‍ध कराना है। कुल मिलाकर 2026 चीन के लिए वो साल है जब वो पुरानी सोच छोड़कर चीनी स्टाइल में आधुनिक बनने की असली शुरुआत करेगा। उच्च गुणवत्ता वाला विकास सिर्फ किताबी बात नहीं रहेगा। रोज की जिंदगी में दिखेगा।
अगर ये प्लान कामयाब रहा तो न सिर्फ चीन की 1.4 अरब जनता खुशहाल होगी, बल्कि दुनिया को नई टेक्नोलॉजी, ग्रीन प्रोडक्ट्स और एक मजबूत पार्टनर मिलेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

Exit mobile version