
China News : मौजूदा दौर संचार क्रांति का है और इसके दो महत्वपूर्ण अंग हैं, कंप्यूटर और संचार के अत्याधुनिक उपकरण। इस दौर में इन्हीं दो औजारों का ना सिर्फ तेजी से विकास हो रहा है, बल्कि ये अपने साथ दुनिया को भी बदलने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। संचार क्रांति के साधनों एवं तकनीक में कुछ वर्षों में इतना विकास हुआ है, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना तक नहीं की जा सकती है। साथ ही इस विकास का प्रभाव इतना बढ़ा है कि इस तकनीक और दौर के संपर्क में आया शायद ही कोई व्यक्ति है, जो प्रभावित हुए बिना रह पाया हो। कंप्यूटर और संचार ने आज के दौर में अपने विकास के साथ ही साथ आधुनिक समाज पर इतना महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है कि कई मोर्चों पर खुद समाज भी आमूल-चूल बदला हुआ नजर आ रहा है।
कुछ समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति हुई है। इनके कारण 5जी, ब्लॉकचेन और एज कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों से दुनिया परिचित हुई है। ये तकनीकें हमारी जिंदगी और कार्यशैली में क्रांति ला रही हैं। इसके अलावा, वायरलेस संचार, सिग्नल प्रोसेसिंग और इमेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी जबर्दस्त प्रगति हुई है। इन प्रगतियों ने मोबाइल कंप्यूटिंग, मोबाइल कॉमर्स और सर्वव्यापी कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में नए प्रयोगों के विकास को संभव बनाया है। इसके साथ ही, रोबोटिक्स और वर्चुअल रियलिटी तकनीक के बढ़ते उपयोग ने मानव से मशीन के संपर्क और इमर्सिव अनुभवों की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। इतना होने के बावजूद कंप्यूटर और संचार के क्षेत्र में लगातार हो रही तेज प्रगति सभ्यता और तकनीक, दोनों के लिए चुनौती बन कर खड़ी हो चुकी है। कई चुनौतियां का समाधान खोजा जा चुका है, लेकिन कई अब भी ऐसी है, जिनका समाधान खोजा जाना बाकी है। उदाहरण के लिए डेटा और संचार नेटवर्क की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। इन्हीं सभी चुनौतियों और तकनीकी विस्तार पर विचार करने के लिए कंप्यूटर और संचार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन यानी आईसीसीसी की कल्पना की गई।
इस वर्ष हो रहा आईसीसीसी की आयोजन समिति के अनुसार, इस बार भी दुनिया भर के चोटी के कंप्यूटर और संचार वैज्ञानिक, इंजीनियर और तकनीशियन, स्नातक छात्र, तकनीक में रुचि रखने वाले लोग आ रहे हैं। समिति ने उन्हें बेहद गर्मजोशी से आमंत्रित किया है। इनकी भागीदारी की वजह यह है कि कंप्यूटर और संचार का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और शिक्षाविदों के लिए कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक संचार के गतिशील क्षेत्रों में अपनी-अपनी नवीनतम प्रगति और शोध नतीजों के आदान-प्रदान और साझा करने का अंतर्राष्ट्रीय मंच बन चुका है। इन अर्थों में देखें तो इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही, यह सम्मेलन शिक्षा और उद्योग जगत के हजारों प्रोफेशनल लोगों के बीच विचारों, शोध परिणामों और कार्य अनुभवों के आदान-प्रदान को सहज-सुगम बना रहा है। यह मंच ना सिर्फ आपसी समझ और मित्रता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि भौगोलिक सीमाओं के पार भी सहयोग को प्रोत्साहित कर रहा है।
संचार, तकनीक और कंप्यूटर से जुड़े शोध पत्रों को भी इस सम्मेलन में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता है। सम्मेलन के लिए शोध पत्रों को पहले ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किया जाता है। इसकी वजह से शोधों का ना सिर्फ व्यापक प्रसार होता है, बल्कि उन्हें वैश्विक मान्यता मिलने की राह भी खुलती है। साथ ही विकसित हुई नई तकनीक के व्यापक इस्तेमाल की गुंजाइश भी बढ़ती है। इस बार के भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 5 जी, साइबर सुरक्षा और इमेज प्रोसेसिंग सहित कई अत्याधुनिक विषयों को शामिल किया जा रहा है। यहां ध्यान रखने की जरूरत है कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच इन दिनों तेज़ी से विकसित हो रहे संचार तकनीक के क्षेत्रों में नए विचारों की खोज के साथ ही मौजूदा दौर की चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संचार तकनीक और कंप्यूटर से जुड़े बुद्धिजीवियों को साथ लाने का मंच भी है। इस मंच पर विशेष सत्रों के जरिए विषय विशेषज्ञ और मुख्य वक्ता साथ आते हैं। इस सम्मेलन का लक्ष्य नई शोध दिशाओं को प्रेरित करना और प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने वाली चुनौतियों और अवसरों का सामूहिक रूप से समाधान करना है। यह मंच शैक्षणिक अनुसंधान को उद्योगों में व्यावहारिक प्रयोगों के साथ एकीकृत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे नए विचारों को वास्तविकता के धरातल पर उतारने में भी मदद मिलती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार भी ऐसा ही होगा और संचार एवं तकनीक की दुनिया में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सार्थक हस्तक्षेप करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...