China News : 15वें चीनी राष्ट्रीय खेलों की सामूहिक भागीदारी प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में ड्रैगन और शेर नृत्य प्रतियोगिता 12 नवंबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के फ़ोशान शहर में शुरू हुई। “सभी के लिए खेल और सभी के लाभ के लिए खेल” की अवधारणा के साथ, 15वें राष्ट्रीय खेलों की सामूहिक खेल गतिविधियों में 23 प्रमुख प्रगियोगितों में166 लघु कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें भाग लेने वाले लोगों की संख्या 10,000 से अधिक है।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है, “एक मजबूत खेल राष्ट्र का अर्थ है एक मजबूत चीन, राष्ट्र की समृद्धि खेलों की समृद्धि से जुड़ी हुई है।” एक मजबूत खेल राष्ट्र का निर्माण एक आधुनिक समाजवादी देश के व्यापक निर्माण में एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
साल 2012 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीन के प्रतिस्पर्धी खेलों के समग्र स्तर में और सुधार हुआ है, सभी के लिए फिटनेस एक लोकप्रिय प्रवृत्ति बन गई है, युवा खेल फल-फूल रहे हैं, खेल उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, और एक खेल महाशक्ति का निर्माण लगातार नई संभावनाएं पैदा कर रहा है।
“14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि (2021-2025) के दौरान, चीन ने सार्वजनिक खेल स्थलों को जनता के लिए निःशुल्क या कम लागत पर खोलने के लिए कुल 5.65 अरब युआन का निवेश किया। विभिन्न माध्यमों से सार्वजनिक फिटनेस सुविधाएं, सामुदायिक पार्कों जैसे लघु खेल पार्कों की स्थापना की। वर्ष 2024 के अंत तक, चीन में प्रति व्यक्ति खेल स्थल क्षेत्रफल पहली बार 3 वर्ग मीटर से अधिक हो गया, और समुदायों में 15 मिनट का फिटनेस सर्कल मूल रूप से साकार हो गया।
वर्तमान में, चीन में 54 करोड़ लोग नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम में भाग लेते हैं, जो कुल जनसंख्या का 38.5% से अधिक है, और खेलों में भागीदारी धीरे-धीरे एक जीवनशैली बनती जा रही है। आँकड़ों के अनुसार, चीन के खेल उद्योग का कुल आकार साल 2023 में 36.7 खरब युआन तक पहुँच गया, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर पिछले पाँच वर्षों में 10% से अधिक रही है।
वर्ष 2024 के अंत तक, “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान, चीन ने 519 विश्व चैंपियनशिप जीती थीं और 68 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए थे। साल 2022 में आयोजित पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। वहीं, 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया।
वर्तमान में, चीन में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन खेलों के समन्वित विकास का नया रुझान दिखाया जा रहा है। चीनी खेलों की भावना द्वारा प्रदर्शित सामाजिक सामंजस्य और प्रभाव, चीन के आधुनिकीकरण के लिए एक अंतर्जात प्रेरक शक्ति के रूप में तेजी से परिवर्तित हो रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

