Site icon Dainik Savera Times

2024 में चीन में प्रतिदिन स्थापित नए उद्यमों की संख्या 24 हजार

china news

china news

China News : चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 28 तारीख़ को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में चीन में नयी संचालित ईकाइयों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 70 हजार रही और नए उभरते उद्यमों की संख्या प्रतिदिन करीब 24 हजार थी।
वर्ष 2024 में नयी विदेशी पूंजी से संचालित उद्यमों की संख्या 59080 है, जो गतवर्ष से 9.9 प्रतिशत से बढ़ी। पूरे साल में 8 ख़रब 26 अरब 30 करोड़ युवान यानी 1 ख़रब 16 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर विदेशी पूंजी का वास्तविक प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय बात है कि बेल्ट एंड रोड सह निर्माता देशों ने चीन में 17 हजार 172 नये उद्यम स्तापित किये, जो 23.8 प्रतिशत बढ़े।
चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के उपमहानिदेशक शंग लाईयुन ने बताया कि पिछले वर्ष देशी विदेशी पर्यावरण के गहरे परिवर्तन और चक्रीय तथा ढांचागत समस्याओं के मिलाप के बावजूद चीन ने सुधार गहराने से विकास को प्रेरणा दी और उच्च स्तरीय खुलेपन से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का विस्तार किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version