Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने आधिकारिक तौर पर “वैश्विक सुरक्षा पहल अवधारणा दस्तावेज” जारी की

February 21, 2023

China ने आधिकारिक तौर पर “वैश्विक सुरक्षा पहल अवधारणा दस्तावेज” जारी की

चीनी विदेश मंत्रालय ने 21 फरवरी को पेइचिंग में “वैश्विक सुरक्षा पहल: सुरक्षा दुविधा के लिए चीन का समाधान” विषय पर लैंथिंग फोरम का आयोजन किया और “वैश्विक सुरक्षा पहल अवधारणा दस्तावेज” जारी किया। इस दस्तावेज़ ने वैश्विक सुरक्षा पहल की मूल अवधारणाओं और सिद्धांतों की व्याख्या की और प्रमुख सहयोग दिशाओं और मंच तंत्रों को स्पष्ट किया। चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने अपने भाषण में कहा कि “अवधारणा दस्तावेज” ने विश्व शांति बनाए रखने के लिए चीन की जिम्मेदारी और वैश्विक सुरक्षा की रक्षा के लिए चीन के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस दस्तावेज ने सहयोग के 20 प्रमुख निर्देशों को सूचीबद्ध किया, जिसमें स्पष्ट कार्रवाई उन्मुखीकरण है। संक्षेप में, वे हैं: संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा शासन की मुख्य भूमिका का दृढ़ता से समर्थन करें, प्रमुख लोगों के बीच समन्वय और सकारात्मक बातचीत को बढ़ाने का प्रयास करें, संवाद के जरिए चर्चित मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान बढ़ाएं, और पारंपरिक व गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करें और वैश्विक सुरक्षा प्रशासन प्रणाली और क्षमता निर्माण को लगातार मजबूत करें।

छिन कांग ने आगे कहा कि चीन एक बड़ा देश है और चीन के विकास को सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय माहौल से अलग नहीं किया जा सकता है। इसी तरह, चीन की सुरक्षा के बिना विश्व सुरक्षा नहीं होगी। हम सभी प्रकार के आधिपत्य और सत्ता राजनीति का दृढ़ता से विरोध करते हैं, शीत युद्ध की मानसिकता और गुटीय टकराव का दृढ़ता से विरोध करते हैं, चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी बाहरी ताकत का दृढ़ता से विरोध करते हैं, और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा, विकास के हितों और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करते हैं।

यूक्रेन में संकट को चलते हुए लगभग एक साल हो गया है और स्थिति की प्रवृत्ति ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। इस बारे में छिन कांग ने बताया कि चीन संघर्षों के बढ़ने और यहां तक ​​कि उनके नियंत्रण खोने को लेकर बहुत चिंतित है। संकट के प्रकोप के बाद से, चीन हमेशा सही और गलत पर आधारित रहता है, और निष्पक्षता व न्याय का पालन करता है। चीन शांति वार्ता को बढ़ावा देना जारी रखेगा, यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान के लिए चीनी ज्ञान प्रदान करेगा, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संवाद और वार्ता को बढ़ाते हुए सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करेगा और समान सुरक्षा की तलाश करेगा। चीन संबंधित देशों से आग्रह करता है कि तुरंत आग में घी डालना बंद करें, चीन को दोष देना बंद करें, और “आज का यूक्रेन, कल का थाइवान” के लिए कोलाहल करना बंद करें।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें