Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान स्थिति पर चीन ने कहा: संवाद के दरवाजे एक बार खुले तो फिर बंद नहीं होने चाहिए

May 15, 2026

ईरान स्थिति पर चीन ने कहा: संवाद के दरवाजे एक बार खुले तो फिर बंद नहीं होने चाहिए

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चीन-अमेरिका शिखर बैठक में ईरान मुद्दे पर चर्चा होने या न होने के सवाल के जवाब में कहा कि हाल ही में, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हुआ है और दोनों पक्षों ने वार्ता के माध्यम से समाधान तलाशने की शुरुआत की है, जिसका क्षेत्रीय देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने स्वागत किया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि चीन हमेशा मानता है कि संवाद और वार्ता ही सही रास्ता है, सैन्य समाधान का कोई भविष्य नहीं है। संवाद के दरवाजे एक बार खुल गए हैं, तो उन्हें फिर से बंद नहीं किया जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि इस युद्ध को टाला जा सकता था, और इसे जारी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। जल्द से जल्द समाधान निकालना अमेरिका और ईरान दोनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र और दुनिया के हित में है। उन्होंने तीन प्रमुख कदमों की आवश्यकता पर बल दिया: शांति की दिशा को बनाए रखना, तत्काल समुद्री मार्गों को फिर से खोलना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करना, तथा व्यापक और स्थायी युद्धविराम प्राप्त करना।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से चीन लगातार शांति के लिए प्रयासरत रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा मध्य पूर्व शांति के लिए चार-सूत्रीय प्रस्ताव और चीन-पाकिस्तान द्वारा पाँच-सूत्रीय शांति पहल पेश की जा चुकी है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर वार्ता को बढ़ावा देगा और मध्य पूर्व में स्थायी शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें