Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन प्रतिस्पर्धा से पूरे चीन-अमेरिका संबंधों को परिभाषित करने का विरोध करता है

February 8, 2023

चीन प्रतिस्पर्धा से पूरे चीन-अमेरिका संबंधों को परिभाषित करने का विरोध करता है

राष्ट्रीय स्थिति संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की चीन पर की गयी टिप्पणी की चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 फ़रवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन न तो प्रतिस्पर्धा से बचता है और न ही डरता है, लेकिन पूरे चीन-अमेरिका संबंधों को परिभाषित करने के लिए प्रतिस्पर्धा के इस्तेमाल का विरोध करता है। माओ निंग के अनुसार चीन का हमेशा से मानना ​​रहा है कि चीन-अमेरिका संबंध शून्य-राशि का खेल नहीं है। चीन और अमेरिका की सफलता एक दूसरे के लिए एक चुनौती के बजाय एक अवसर है। विशाल पृथ्वी पर चीन और अमेरिका अपने अपने विकास कर सकते हैं और समान समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

उधर, सीरिया मामले की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि अमेरिका को अपने भू-राजनीतिक जुनून को छोड़ देना चाहिए, सीरिया पर एकतरफा प्रतिबंधों को तुरंत हटा देना चाहिए और मानवीय राहत के लिए दरवाजा खोलना चाहिए। सूत्रों के अनुसार तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के बाद, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अमेरिकी-अरब समिति ने अमेरिका को “सीरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को तुरंत हटाने” का आह्वान किया, ताकि सीरिया को सहायता प्रदान की जा सके। लेकिन अमेरिका ने कहा कि वह सीरियाई सरकार से सीधे तौर पर नहीं निपटेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें