Site icon Dainik Savera Times

चीन-पाकिस्तान “महासागर संरक्षक-3” संयुक्त समुद्री अभ्यास संपन्न

सात दिवसीय चीन-पाकिस्तान”महासागर संरक्षक-3″संयुक्त समुद्री अभ्यास 17 नवंबर को पाकिस्तान के कराची में संपन्न हुआ। इस समुद्री अभ्यास में भाग लेने वाली दोनों देशों की सेनाओं ने सहयोग करते हुए सभी निर्धारित विषयों को पूरा किया और अभ्यास ने अपने अपेक्षित लक्ष्यों को हासिल किया।

11 नवंबर को संयुक्त समुद्री अभ्यास शुरू होने के बाद से बंदरगाह-तट आदान-प्रदान और समुद्री संयुक्त अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया।चीन और पाकिस्तान ने सब से पहले पेशेवर आदान-प्रदान और दौरे जैसी कार्यवहियों का आयोजन किया।14 नवंबर को यह अभ्यास समुद्री संयुक्त अभ्यास चरण में स्थानांतरित हो गया।चीन और पाकिस्तान ने उत्तरी अरब सागर के समुद्री और हवाई क्षेत्र में 10 से अधिक विषयों पर संयुक्त अभ्यास किया।चीन और पाकिस्तान ने पहली बार संयुक्त समुद्री गश्त भी की।समुद्री सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने और समुद्री शांति की रक्षा करने के लिए दोनों नौसेनाओं की संयुक्त परिचालन क्षमताओं में और सुधार किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version