इस साल एक शताब्दी में अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग चीन का नेतृत्व कर मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का झंडा उठाते हुए तीन वैश्विक पहलों का पालन कर चीन और विभिन्न देशों के बीच एक दूसरे की सफलता के लिए पारस्परिक मदद देने का नया अध्याय लिख रहे हैं। इस अप्रैल में चीन ने पड़ोसी मामले पर केंद्रीय कार्य बैठक बुलायी। शी चिनफिंग ने इस में भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि हमें पड़ोसी देशों के साथ साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर फोकस रखना और पड़ोसी कार्य की नयी स्थिति तैयार करनी चाहिए।
इस जून में शी चिनफिंग ने कजाकिस्तान जाकर दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। शी ने मुख्य भाषण देकर पहली बार चीन-मध्य एशिया भावना का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि हमें चीन-मध्य एशिया भावना के मार्गदर्शन में अधिक सक्रिय और व्यवहारिक कदमों से सहयोग मजबूत कर बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण का गुणवत्ता विकास बढ़ाना और साझे भविष्य वाले समुदाय की और दृढ़ता से बढ़ना चाहिए।
अत्यंत जटिल परिस्थिति के सामने चीन हमेशा बड़े देशों के साथ समन्वय मजबूत कर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, आम स्थिरता और संतुलित विकास के सम्बंध की स्थापना में संलग्न है। इस साल में राष्ट्रपति शी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच घनिष्ठ रणनीतिक संपर्क बना रहा है। इस मई में शी ने रूस की राजकीय यात्रा की और रूस के महान देश भक्ति युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के समारोह में भाग लिया।
चीन और अमेरिका सम्बंध न सिर्फ दोनों देशों की जनता के कल्याण, बल्कि विश्व के भविष्य से सम्बंधित हैं। इस साल से राष्ट्रपति शी ने निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दो बार फोन पर बातचीत की। दोनों राष्ट्राध्यक्ष रणनीतिक संवाद के माध्यम की स्थापना पर सहमत हुए।
इस साल चीन और यूरोपीय संघ राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। 24 जुलाई को शी ने पेइचिंग में 25वें चीन-यूरोपीय संघ समिट में भाग लेने के लिए आये ईयू के प्रमुखों से भेंट की और द्विपक्षीय सम्बंधों के भावी विकास पर तीन सूत्रीय सुझाव पेश किये।
वर्तमान में वैश्विक दक्षिण का सामूहिक उदय नजर आ रहा है। चीन हमेशा वैश्विक दक्षिण का एक महत्वपूर्ण सदस्य बना रहा है और हमेशा वैश्विक दक्षिण की एकता व पुनरोत्थान में लगा है। इस साल राष्ट्रपति शी ने सक्रियता से वैश्विक दक्षिण की एकता व सहयोग की वकालत की और एक अधिक न्यायपूर्ण व युक्तियुक्त वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण को आगे बढ़ाया।
नये युग में चीनी विशेषता वाली प्रमुख देश की कूटनीति शी चिनफिंग की राजनयिक विचारधारा के नेतृत्व में चीन के गुणवत्ता विकास के लिए बहत्तर बाहरी वातावरण तैयार कर रही है और अस्थिर विश्व में मूल्यवान स्थिरता डाल रही है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...