Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन: निजी अर्थव्यवस्था के विकास की सेवा के लिए छह मंच प्रस्तुत

November 13, 2023

चीन: निजी अर्थव्यवस्था के विकास की सेवा के लिए छह मंच प्रस्तुत

चीन नीति, आदान-प्रदान, सहयोग, निगरानी, मूल्यांकन और प्रचार पर केंद्रित छह मंच स्थापित करने की योजना बना रहा है। इन मंचों का लक्ष्य निजी उद्यमों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना और निजी अर्थव्यवस्था के फलने-फूलने के अवसर पैदा करना है।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार समिति के निजी आर्थिक विकास ब्यूरो के अध्यक्ष वेई तुंग ने 13 नवंबर को “चीन आर्थिक गोलमेज़” के दौरान यह जानकारी साझा की। 

वेई तुंग ने छह मंच प्रस्तुत किए और निजी अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न नीतियों की शुरूआत पर प्रकाश डाला। इन नीतियों के कार्यान्वयन से सकारात्मक बदलाव आए हैं और उम्मीद है कि भविष्य में और अधिक अनुकूल नीतियों का मार्ग प्रशस्त होगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें