Site icon Dainik Savera Times

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने दी शुभकामनाएं

China News

China News

26 जनवरी को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई संदेश भेजा। अपने संदेश में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में चीन-भारत संबंधों में निरंतर सुधार और विकास हुआ है। यह दोनों देशों और उनकी जनता के मूलभूत हितों के अनुरूप है तथा विश्व शांति और समृद्धि को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन का सदैव यह मानना रहा है कि अच्छे पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र बने रहना, पारस्परिक लाभ के आधार पर सहयोग करना तथा “एक साथ नृत्य करते हुए ड्रैगन और हाथी” जैसी स्थिति प्राप्त करना, चीन और भारत दोनों के लिए सर्वथा उचित विकल्प है। उन्होंने यह भी बल दिया कि दोनों देशों को इस महत्वपूर्ण सहमति को बनाए रखना चाहिए कि चीन और भारत “एक-दूसरे के सहयोगी और परस्पर विकास के अवसर” हैं। साथ ही, दोनों पक्षों को रणनीतिक संवाद को और सशक्त बनाना चाहिए, आपसी आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना चाहिए, एक-दूसरे की चिंताओं का सम्मान करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

उसी दिन, चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई संदेश भेजकर भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version