Site icon Dainik Savera Times

चीन ने पहली बार वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों में बड़े पैमाने पर कार्बन-14 आइसोटोप का उत्पादन किया

20 अप्रैल को चीनी राष्ट्रीय परमाणु निगम से मिली ख़बर के अनुसार उस दिन चीनी राष्ट्रीय परमाणु निगम के तहत छिनशान परमाणु ऊर्जा भारी जल रिएक्टर इकाई से विकिरणित कार्बन -14 लक्ष्य को सफलतापूर्वक निकाला गया। चीन ने यह पहली बार परमाणु ऊर्जा वाणिज्यिक रिएक्टर में कार्बन-14 आइसोटोप का बड़े पैमाने पर उत्पादन हासिल किया है।

इससे पहले चीन की कार्बन-14 आइसोटोप आपूर्ति लगभग पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। छिनशान परमाणु ऊर्जा के संबंधित प्रभारी ने कहा कि उम्मीद है कि इसके बाद हम हर वर्ष लगभग 150 क्यूरी कार्बन-14 आइसोटोप का उत्पादन करने में सक्षम होंगे। यह चीन के बाजार की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

के अनुसार कार्बन-14 कार्बन तत्व का एक रेडियोधर्मी समस्थानिक है। ट्रेसर के रूप में कार्बन-14 का व्यापक रूप से कृषि, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, जीव विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है। इसका उच्च चिकित्सीय मूल्य और वैज्ञानिक अनुसंधान मूल्य है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version