बांस को प्लास्टिक के इको-फ्रेंडली विकल्प के रूप में बढ़ावा देता चीन

इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्लास्टिक की जगह बांस का इस्तेमाल करने में चीन सबसे आगे है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है। साल 2023 में, चीनी सरकार “प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बांस के लिए वैश्विक कार्य योजना” विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बांस और रतन संगठन में शामिल हो गई। लोगों.

इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्लास्टिक की जगह बांस का इस्तेमाल करने में चीन सबसे आगे है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है। साल 2023 में, चीनी सरकार “प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बांस के लिए वैश्विक कार्य योजना” विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बांस और रतन संगठन में शामिल हो गई। लोगों को प्लास्टिक से बांस पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, योजना में 6 लक्ष्य और 23 विशिष्ट कार्य शामिल हैं।

चीन के राष्ट्रीय वानिकी और घास के मैदान प्रशासन के अंतर्राष्ट्रीय बांस और रतन केंद्र के एक शोधकर्ता की माने तो चीन के पास बहुत सारे बांस संसाधन हैं। उसके पास 837 विभिन्न प्रकार के बांस हैं। बांस के जंगल 75.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं और हर साल 15 करोड़ टन से अधिक बांस का उत्पादन होता है। 

इस साल की शुरुआत तक, चीन के 17 प्रमुख बांस-उत्पादक प्रांतों में प्लास्टिक के बांस-आधारित विकल्पों को समर्पित 20 से अधिक औद्योगिक बेस बनाये जा रहे हैं या फिर बनाने की योजना है। इससे पता चलता है कि बांस में कितनी संभावनाएं हैं। 

मौजूदा समय में, 10 हजार से अधिक प्रकार के बांस उत्पाद हैं, जिनका उपयोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर औद्योगिक विनिर्माण, निर्माण सामग्री और यहां तक कि कृषि उत्पादन तक विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।

मध्य चीन के हुपेई प्रांत में हानछुआन शहर अपने बांस संसाधनों के लिए जाना जाता है। लंबे समय से वहां के लोग बांस से घरेलू बर्तन जैसी चीजें बनाने में कुशल रहे हैं। यह कौशल अब स्थानीय विरासत के हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है। स्थानीय सरकार इस कौशल को सीखने वाले लोगों को पैसे देती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त पैसे कमाने और परंपरा को जीवित रखने में मदद मिलती है।

वहां के एक स्थानीय किसान का कहना है कि वे अपने उत्पादों को चीन के विभिन्न हिस्सों में बेचते हैं, और बांस बुनने वाले लोग बांस से चीजें बनाकर सालाना 20,000 युआन (तकरीबन 2 लाख रुपये) अतिरिक्त कमा लेते हैं।

चीन में बांस उद्योग 2.9 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है, जिनमें से 1.9 करोड़ से अधिक किसान हैं। यह देश के सभी बांस श्रमिकों का 65 प्रतिशत से अधिक है।

इसके अलावा, बांस उद्योग में 10 हजार से अधिक बांस प्रसंस्करण उद्यम हैं। इसका उत्पादन मूल्य साल 2010 में 82 अरब युआन से बढ़कर आज 410 अरब युआन हो गया है, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 30 प्रतिशत से अधिक है।

चीन लोगों को प्लास्टिक के बजाय बांस का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई तकनीक भी विकसित कर रहा है। इस साल उसने बांस के कई नए उत्पाद बनाए हैं जो प्लास्टिक से भी बेहतर हैं।

देखा जाए तो इस तरह के सुधारों के कारण, चीन का बांस उद्योग श्रम की तुलना में प्रौद्योगिकी पर अधिक केंद्रित हो रहा है।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

- विज्ञापन -

Latest News