Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एआई चिप्स के अमेरिकी निर्यात नियंत्रण पर चीन ने फिर से प्रतिक्रिया दी

May 23, 2025

एआई चिप्स के अमेरिकी निर्यात नियंत्रण पर चीन ने फिर से प्रतिक्रिया दी

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 22 मई को आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता ह योंगछ्येन ने एक बार फिर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप्स पर अमेरिका के निर्यात नियंत्रण पर चीन की प्रतिक्रिया दी और कहा कि चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है और अमेरिका की आगामी कार्रवाई पर बारीकी से नजर रखेगा तथा अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ कदम उठाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप में आयोजित 31वीं APEC व्यापार मंत्रियों की बैठक में चीनी उप वाणिज्य मंत्री ली छंगकांग की भागीदारी के बारे में जानकारी दी और परिचय देते हुए कहा कि बैठक में ली ने एआई चिप्स पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण की आलोचना की थी, और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के माध्यम से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, एआई नवाचार के माध्यम से व्यापार सुविधा को बढ़ावा देने और सतत व्यापार के माध्यम से समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला।

प्रवक्ता ह ने कहा कि एआई चिप्स पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण के संबंध में चीन ने बार-बार अपना रुख स्पष्ट किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने निर्यात नियंत्रण का दुरुपयोग करके चीन को दमन किया, जिसने अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन किया, चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया, और चीन के विकास हितों को खतरे में डाला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरः नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, शेयर किया भावुक संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें